Skip to main content

स्वच्छ, सुन्दर, स्वस्थ व साक्षर राजधानी के लिए मतदान अवश्य करें: विहिप
नगर निगम चुनाव सहायता हेतु बजरंग दल के कार्यकर्ता भी जुटेंगे

नई दिल्ली। अप्रेल 13, 2012। दिल्ली को स्वच्छ, सुन्दर व नशामुक्त बनाने के लिए इन्द्रप्रस्थ विश्व हिन्दू परिषद् ने दिल्ली वासियों से अधिकाधिक संख्या में मतदान करने का आह्वान किया है। विहिप दिल्ली के महामंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने राजधानी की जनता से अपील की है कि कल (15/04/12) को अपनी किसी भी प्रकार की व्यस्तता व छुट्टी को त्याग वोट अवश्य डालें तथा अपने पडौसी, रिश्तेदार व मित्रों को इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा है कि अपने इस राष्ट्रीय कर्तव्य के निर्वहन के समय प्रत्येक वोटर एक ऐसे प्रत्याशी को चुनें जो दिल्ली की सडकों, गलियों, पार्कों के साथ धार्मिक स्थलों के आसपास एक व्यसन मुक्त स्वच्छ वातावरण निर्माण कर वहां से सभी शराब, मीट व बीडी-सिगरेट की दुकानों को बंद करायें, दिल्ली में गऊओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकें तथा राजधानी को पूर्ण साक्षर बनाने का संकल्प लें।
विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि आज इंद्रपस्थ विश्व हिंदू परिषद के झण्डेवालान स्थित  कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी तथा मातृ शक्ति के कार्यकर्ता दिल्ली भर में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा वरिष्ठ नागरिकों व असहायों की सहायता हेतु अपने-अपने क्षेत्र में जुटेंगे। इसके अलावा हमारे कार्यकर्ता ऐसे प्रत्याशियों को चिह्नित करेंगे जो दिल्ली में गऊओं, गौशालाओं, घरों व मन्दिरों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण प्रदान करा सकें, बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं व असहायों मे सुरक्षा की भावना बलबती कर सके तथा दिल्ली को पूर्ण स्वस्थ, साक्षर, सुन्दर व सुव्यवस्थित राज्य के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिवद्ध हो। इसके अलावा राजधानी की जनता किसी भी प्रकार की मतदान सम्बन्धी सहायता या मतदान में गड़बड़ी की शिकायत हेतु दिल्ली पुलिस, चुनाव आयोग तथा हमारे हेल्पलाईन संख्या 01123679333 पर संपर्क कर सकते हैं।
 दिल्ली की जनता को एक स्वच्छ, सुन्दर, स्वस्थ व साक्षर राजधानी बनाने हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।

भवदीय
               

 

विनोद बंसल

(मीडिया प्रमुख)

इंद्र्प्रस्थ विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली 9810949109

Comments